चिराग के बहनोई अरुण भारती ने पशुपति पारस पर बोला हमला.उनकी नीयत पर उठाया सवाल…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पासवान फैमिली में सम्पति को लेकर बवाल मचा हुआ है.आज चिराह पासवान के जीजा, सांसद अरुण भारती ने पशुपति पारस और प्रिंस पासवान पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि  जिस तरह से वह चिराग पासवान की बड़ी मां को संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं, उसी तरह अपनी बहन को भी संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं, इसलिए वह संपत्ति का बंटवारा तीन लोगों में चाहते हैं.अरुण भारती ने कहा कि अगर संपत्ति का बंटवारा ही होना है तो पूरी संपत्ति का बंटवारा होगा. चारों भाई बहनों को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए. हर किसी की संपत्ति की जांच होनी चाहिए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अरुण भारती बोले कि पशुपति पारस ने कहा था कि हिन्दू लॉ के मुताबिक हम तीन बेटों में संपत्ति बांट दी जाए, लेकिन भारतीय कानून के मुताबिक सभी बच्चों को सामान अधिकार मिलने की बात कही जाती है. रामविलास पासवान की पहली पत्नी और चिराग पासवान की बड़ी मां ने कहा है कि वह चिराग के साथ उनके पक्ष में खड़ी हैं. क्या इसलिए पशुपति पारस की पत्नी और छोटी बहन बड़ी मां के कमरे में जाती हैं और ताला लगा देती हैं.पशुपति पारस की नीयत कुछ दिन पहले ही उनके बयानों से खुल गई थी, जब उन्होंने कहा था कि हम तो पिछले 10 सालों से चाहते थे कि संपत्ति का बंटवारा हो. इसका मतलब यह है कि उनकी नजर अपने बड़े भाई की कुर्सी पर पहले से थी.

अरुण  भारती ने कहा कि पारिवारिक विवाद को पारस राजनीतिक रंग देना चाहते हैं.वो चिराग पासवान को बदनाम और बर्बाद कर देना चाहते हैं.अरुण भारती ने कहा कि अलौली विधान सभा सीट पासवान जी की सीट है.इस सीट से पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी.अरुण भारती ने पूर्व सांसद प्रिंस पासवान पर भी निशाना साधा.उन्होंने कहा कि जब वो सत्ता में रहते हैं तो प्रिंस राज बन जाते हैं और सत्ता से बाहर आते ही वोट के लिए प्रिंस राज पासवान बन जाते हैं.खुद को पासवान कहने में उनको शर्म आती है लेकिन वोट पासवान का ही चाहिए.

Share This Article