जेएमएम के स्थापना दिवस पर सीएम ने शिबू सोरेन से की मुलाकात

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
दुमका ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका में 2 फरवरी को अपना 46वां स्थापना दिवस समारोह ‘झारखंड दिवस’ के रूप में मना रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अपनी मां रूपी सोरेन ने मुलाकात की और आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।

इसके साथ उन्होंने लिखा, ”आज आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज दुमका में ऐतिहासिक झामुमो के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। झामुमो के सभी कर्मठ सिपाहियों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article