प्रशांत किशोर की रणनीति तय, जल्द ही जारी होगी पहली उम्मीदवार सूची…

Ritu Raj

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी है। इसके लिए जल्द ही पहली उम्मीदवार की सूची जारी करेगी। वहीं, उनकी पार्टी पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है।

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। वे प्रत्याशों की पहली लिस्ट जारी करने की घोषणा जल्द ही कर सकते है। इस चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 243 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। उनकी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर ऐलान किया है कि प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी करेगी। हालांकि, पहली लिस्ट में यह जानना जरूरी होगा कि जन सुराज पार्टी कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारती है और किन आधारों पर किसे टिकट दिया गया है। वे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें केवल 125-130 सीटें मिलती हैं, तो यह उनके लिए हार मानी जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सहित कई बड़ा चेहरा पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि प्रशांत किशोर की पार्टी प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों पर चुनावी रणनीति केंद्रित कर सकती है। इसके साथ ही बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन में भी अभी सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। वहीं, इसे लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से अब तक कोई खबर नहीं आई है।

Share This Article