पहलीबार कांग्रेस दफ्तर जायेगें तेजस्वी यादव,24 सदाकत आश्रम में महागठबंधन की बैठक.

City Post Live

  •  

सिटी पोस्ट लाइव :कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने महागठबंधन की होनेवाली बैठकों के बारे में अहम् जानकारी साझा की है.तेजस्वी यादव के आवास पर 23 अप्रैल को महागठबंधन की बड़ी बैठक होगी. इसके बाद 24 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मीटिंग होगी. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. अभी कई काम बाकी हैं. मेनिफेस्टो तैयार करना है. कमिटियां बनानी है. टाइम टू टाइम आउटरीच प्रोग्राम कैसे करना है. शकील अहमद खान ने बीजेपी पर सीएम को परेशान करने का आरोप लगाया है. नीतीश कुमार के प्रति हमारी हमेशा से सहानुभूति रही है. इस सरकार को उखाड़ के फेंकना है. हमलोग जनता के बीच जाएंगे. बीजेपी के साथ जेडीयू कंफर्ट नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा था कि जनता बदलाव के मूड में है और अपना विकल्प ढूंढ रही है. जनता को अपना विकल्प इंडिया गठबंधन में दिख रहा है. सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा एक प्रक्रिया है. प्रक्रिया के तहत यह सभी बातें समय पर होगी. कुछ चीजें बाद में तय होती है. हमलोग एकजुट हैं. जनता के बीच जाएंगे, इस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे.गौरतलब है कि ये पहला मौका है जब तेजस्वी यादव महागठबंधन की बैठक में भाग लेने सदाकत आश्रम  जायेगें. .

राजनीतिक पंडितों के अनुसार सीट शेयरिंग या फिर महागठबंधन की बैठक सदाकत आश्रम में कर कांग्रेस पार्टी ये दिखाना चाहती है कि आरजेडी के साथ उसकी बराबरी का रिश्याता है.केवल कांग्रेस नेता तेजस्वी यादव के जगह जाकर बात नहीं करेगें बल्ककि तेजस्रेवी यादव को भी कांग्रेस से बात करने के लिए उसके दफ्तर में तेजस्वी यादव को जाना होगा.सवाल ये उठता है कि क्याया इसबार कांग्रेस आरजेडी के बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग भी कर सकती है क्या? पप्पू यादव तो 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर ही चुके हैं.अगर ऐसा होता है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तेजस्वी यादव की चुनौती बढ़ जायेगी.

Share This Article