सिटी पोस्ट लाइव
पटना : बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट किए जाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है।
इसी कड़ी में बीती रात चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें बिहार चुनाव की रणनीति, सीट बंटवारा और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने चिराग पासवान को पार्टी की स्पष्ट राय और संदेश भी दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, खासतौर पर उस वक्त जब चिराग पासवान को उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।
भाजपा और लोजपा (रामविलास) के बीच तालमेल को लेकर अब आगामी दिनों में क्या रुख अपनाया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।