गोपालगंज में ट्रक और आल्टो की भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
गोपालगंज /पटना : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव के पास आज सुबह स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा इतना भीषण था कि आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटते हुए खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतकों की पहचान : मृतकों की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा के दामाद सोनू शर्मा और यूपी पुलिस में तैनात गौरव राज के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article