महनार पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अभियुक्त, कुछ ही घंटों में दियारा से दोबारा गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मुख्य अभियंता हत्याकांड मामले में पहले से जेल जा चुका आरोपी सन्नी मिश्रा एक बार फिर पुलिस लापरवाही का फायदा उठाकर महनार पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। हालांकि फरारी के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दियारा क्षेत्र से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

घटना महनार थाना कांड संख्या 162/25 से जुड़ी है। आरोपी को जेल भेजने से पूर्व इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। लेकिन अस्पताल परिसर में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई जब आरोपी को अस्पताल के बाहर पुलिस जिप्सी में अकेला छोड़ दिया गया। इसी दौरान एक अज्ञात लड़की उससे बात करने आई और इसी बहाने सन्नी मिश्रा पुलिस जिप्सी से कूदकर फरार हो गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस घटना के वक्त मौजूद पुलिसकर्मियों को यह अच्छी तरह से पता था कि सन्नी मिश्रा वही आरोपी है, जो पहले साहू मोहल्ला निवासी एक मुख्य अभियंता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद आरोपी पर नजर नहीं रखना गंभीर लापरवाही का मामला है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले की जानकारी मिलते ही महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की, जिसके परिणाम स्वरूप कुछ ही घंटों में दियारा इलाके से आरोपी को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया।
एसडीपीओ ने कहा, “लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी हैं, जिनकी जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share This Article