पुलिस के मुताबिक, मोहनपुर इलाके में एक परीक्षा केंद्र के पास एक कार को रोका गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
सिटी पोस्ट लाइव : नीट परीक्षा में स्कॉलर बैठाए जाने के मामले में विभूतिपुर के बेलसंडी ताड़ा गांव निवासी बेगूसराय मंडल कारा में पदस्थापित डॉ. रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.. गांव के लोगों का मुफ्त में इलाज करने के लिए पिता के नाम पर हॉस्पिटल बनवाले वाला रंजीत के इस कारनामे से लोग हैरान हैं. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि गांव में सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने वाले डॉक्टर ऐसा कर सकता है.
पुलिस के मुताबिक, मोहनपुर इलाके में एक परीक्षा केंद्र के पास एक कार को रोका गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय पांडे के अनुसार ‘उनके मोबाइल फोन पर कई अभ्यर्थियों के परीक्षा के प्रवेश पत्र थे. पूछताछ के दौरान चिकित्सक ने कबूल किया कि उसने वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह किसी और को परीक्षा में बैठाने के लिए प्रवेश पत्र में हेराफेरी की थी. ‘
।ग्रामीण बृजनंदन सिंह बताते हैं कि डॉ. रंजीत के पिता 70 के दशक में यहां आकर बसे थे. तब से कोई शिकायत नहीं है. जब भी गांव के लोग सामाजिक कार्य के लिए बुलाते थे, वह चले आते थे. अक्सर वह खुद कार चलाकर पहुंचते थे। कोई तामझाम नहीं था.डॉ. रंजीत इसी गांव में जन्मे हैं और पले बढ़े हैं. डॉक्टर बने, फिर अपनी बहन जूही कुमारी को भी डॉक्टर बनाया. जूही के पति भी डॉक्टर हैं. दोनों का दलसिंहसराय में क्लीनिक है.