सिटी पोस्ट लाइव
पटना :अभी लखीसराय में राजद नेताओं के पाकिस्तान ज़िंदाबाद करने को लेकर हुआ विवाद थमा भी नहीं था कि वरिष्ठ राजद नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। राजद नेता चंद्रशेखर ने कहा है कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर नहीं मारा। यह बात बीजेपी ने फैलाई है। आतंकियों के पास धर्म पूछने का कहां समय था। आतंकी आए और मारकर चले गए। किसी को धर्म पूछकर नहीं मारा। धर्म पूछकर मारने की बात बीजेपी का शिगूफ़ा है। मोतिहारी के कल्यापुर विधानसभा क्षेत्र के सवैया गांव में राजद विधायक मनोज यादव की ओर से लगाए गए बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के मूर्ति का आवरण करने पहुचे पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि पूरा देश इस घटना का विरोध कर रहा है और पाकिस्तान को जवाब भी देना चाहिए लेकिन ये जो आतंकवादियों के पर्यटकों का धर्म पूछकर मारने की बात कही जा रही है यह पूरी तरह से बीजेपी का शिगूफ़ा है। देश में धर्म और बांटने की राजनीति नहीं चलेगी। पूर्व शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि आतंकियों ने धर्म पूछकर नहीं मारा, जबकि पूरे देश ने देखा है कि कैसे पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उनके पति को उनकी आंखों के सामने धर्म पूछकर मारा गया। अब चंद्रशेखर और उनकी पार्टी किसे खुश करने के लिए यह सब कह रही है, यह तो हम नहीं जानते, लेकिन इतना ज़रूर जानते हैं कि आतंकवाद से पूरी सख्ती से निपटना जाना चाहिए और इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
पाकिस्तान ज़िंदाबाद करने के बाद अब बोली RJD, आतंकियों ने धर्म पूछकर नहीं मारा