गोपालगंज: 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया चवर में शुक्रवार को मवेशी चराने गए एक 35 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा परसौनी गांव निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है, जो राधा यादव का पुत्र था।

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह लक्ष्मण यादव सुबह अपने गाय-भैंस लेकर चवर की ओर चराने गए थे। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, जबकि मवेशी खुद-ब-खुद घर आ गए, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में गिरा पाया गया, जो टूटे हुए 11 हजार वोल्ट के बिजली तारों में उलझा हुआ था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस हादसे से गांव में शोक की लहर है और मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह जान गई है।

Share This Article