पटना में 21 जगहों पर बन रहे हैं HIGHTECH TOILETS, जानिये क्या मिलेगीं सुविधाएं.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव:पटना वासियों को शहर में शौचालय नहीं होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.बाज़ार जानेवाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है.पुरुष तो कहीं भी हल्का हो लेते हैं लेकिन महिलाओं को घंटों पेशाब रोक कर रहना पड़ता है.पेशाब रोकने की वजह से महिलायें गंभीर बीमारियों की शिकार हो रही हैं. लेकिन अब पटना शहर के लोगों को बहुत फाइव स्टार सुविधाओं वाले शौचालय शहर के हर चौक चौराहों पर मिलेगें. इन शौचालयों में बच्चों के लिए फीडिंग रूम ,सेंसरयुक्त हाइटेक बेसिन और हाई-टेक यूरिनल जैसी सुविधाएं होगीं.

कई शौचालय बनकर तैयार हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही इन शौचालयों का उद्घाटन करेंगे.नगर निगम शहर के विभिन्न स्थानों पर शौचालय का निर्माण करा रहा है. संजय गांधी जैविक उद्यान के पास बना शौचालय यूनीक होगा.आसपास में हरियाली रहेगी. नेहरूपथ के डिवाइडर के बीच में पौधरोपण कर हरा-भरा बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान फाइव स्टार कटेगरी के बना चिड़ियाघर और हाइकोर्ट शौचालय सहित कई का लोकार्पण करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चिड़ियाघर के पास बने शौचालय में पुरुषों के लिए सात सेट तथा महिलाओं के लिए पांच सेट के शौचालय का निर्माण कराया गया है. बच्चों को दूध पिलाने के लिए एक फीडिंग रूम का निर्माण किया गया है.इसके साथ उच्च तकनीक के यूरिनल का निर्माण किया गया है. सेंसरयुक्त हाइटेक बेसिन है। एक तरफ से महिला तथा दूसरी तरफ से पुरुष को शौचालय में जाने की व्यवस्था है

Share This Article