सिटी पोस्ट लाइव
औरंगाबाद, बिहार:
गोह थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इन हादसों में एक बुजुर्ग पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहली दुर्घटना: साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर
पहली घटना देर शाम दधपी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार वृद्ध को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के दशरथ राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दूसरी दुर्घटना: मां-बेटे को रौंदता चला गया ट्रैक्टर
दूसरी घटना डिहुरी नहर से हसनपुर जाने वाली सड़क पर हुई। हसनपुर निवासी रंजन कुमार (20) अपनी मां बसंती देवी (45) को मोपेड पर बैठाकर गोह बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे डिहुरी नहर के पास पहुँचे, तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रैक्टर — जिसमें टेंट का सामान लदा हुआ था — उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद ट्रैक्टर का अगला पहिया बाइक पर चढ़ गया, जिससे बसंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर गोह थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जबकि घायल रंजन को प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को ट्राली सहित जब्त कर लिया है
इन दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। गोह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।