सिटी पोस्ट लाइव
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन विवेक परिमल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बीच में ही हेलीकॉप्टर के पायलट को निलंबित कर दिया है। कैप्टन विवेक तीन जनवरी से लगातार बिना सूचना अनुपस्थित थे, इसके बाद उनके ख़िलाफ़ यह कार्रवाई की गई। निलंबन के बाद उनके ख़िलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
बता दें कि नीतीश कुमार के पायलट कैप्टन विवेक पर गंभीर आरोप लगे हैं। कैप्टन विवेक पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सही तरीके से कर्तव्य का पालन नहीं किया, इस कारण से उसे निलंबित कर दिया गया।
बिहार सरकार के नियम के अनुसार उन्होंंने कर्तव्य का पालन नहीं किया। समय पर उपस्थित नहीं हुए। साथ ही, बिना बताए अनुपस्थित रहे। इसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि एकतरफ़ नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा चल रही है और दूसरी तरफ़ कप्तान को निलंबित कर दिया गया है।