मोतिहारी में बड़ा हादसा: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत, एक लापता

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मधुबन थाना क्षेत्र के गुलाब खान गांव में दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया, लापता बच्चे की तलाश जारी

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब खान गांव में रविवार को एक मासूमों की जिंदगी निगल लेने वाला हादसा सामने आया। गर्मी की दोपहर में नहाने के लिए बूढ़ी गंडक नदी गए तीन दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक अभी नदी की तेज धाराओं में लापता है। तीसरे बच्चे को ग्रामीणों ने समय रहते बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मृमृतक की पहचान अरमान 10 वर्ष पिता मो. आज़ाद, लापता नासिर अहमद 9 वर्ष पिता नौशाद आलम दोनों गुलाबखान गांव वार्ड संख्या 13 के निवासी है । स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों बच्चे घर के पास बह रही बूढ़ी गंडक में दोपहर बाद स्नान करने गए थे। नहाते वक्त वे अचानक गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। अरमान को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुका था। नासिर अहमद अभी लापता है और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।

प्रशासन और राहत कार्य : घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर बचाव कार्य शुरू किया गया है।
ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल : हर साल गर्मियों में इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जब बच्चे अव्यवस्थित नदी घाटों पर बिना देखरेख नहाने जाते हैं। यह हादसा फिर एक बार बच्चों की सुरक्षा और प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है।

मोतिहारी में नदी नहाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गुलाब खान गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है जँहा तीनों बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। हालांकि ग्रामीणों ने एक बच्चे बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक और बच्चे की खोज नदी के गहरे पानी में चल रही है। जानकारी के अनुसार तीन बच्चे नदी के नहाने गए थे। गुलाब खां वार्ड संख्या 13 निवासी नौसाद आलम के नौ वर्षीय पुत्र मो. नासीर अहमद को नदी के गहरे पानी से नहीं निकाला जा सका जो अभी लापता है। गोता खोरों की मदद से खोज की जारही है वहीं मो. आजाद के 10 वर्षीय पुत्र अरमान की मौत हो गई।

Share This Article