कोसी नदी में डूबने से 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

सहरसा। जिले के महिषी प्रखंड के जलई थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। मृतका की पहचान बघवा वार्ड नंबर 9 निवासी शंभू चौपाल की पुत्री पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना के समय पार्वती अन्य बच्चियों के साथ अपने घर के पास कोसी नदी के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गई। उसके साथ खेल रही अन्य बच्चियों ने जब यह देखा तो तुरंत घर जाकर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। खबर मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी के किनारे बरामद किया गया।

बेटी की मौत से उसकी मां पूनम देवी सदमे में हैं और बिलख-बिलख कर रो रही हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी पार्वती की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article