तीन दिन से लापता मासूम बच्ची का कुएं में मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

नवादा। जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। करमा गांव की रहने वाली जीविका भारती तीन दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी, जिसका शव अब गांव के पास स्थित एक कुएं में मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जिस कुएं से शव बरामद किया गया, वह कौवाकोल और पकरीबरावां के बीच स्थित है और मृतक बच्ची के घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। शव दिखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूचना मिलते ही कौवाकोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हटाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा किया और एसपी तथा डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Share This Article