बेगूसराय बना ‘बुलेटगंज’: अपराधी बेख़ौफ़, सरकार मौन – 12 घंटे में दो हत्याएं, पुलिस नाकाम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय/पटना :
जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बीते 12 घंटे में दो हत्याओं ने जिले की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ताजा मामला चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक चंदन कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही रामशंकर शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। चंदन दो छोटे बच्चों का पिता था — एक बेटा और एक बेटी।

बहियार में मिला शव, सुबह गांव में मची अफरा-तफरी ग्रामीणों ने सुबह बहियार (खेत क्षेत्र) में युवक का रक्तरंजित शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शराब, विवाद और फिर हत्या : परिजनों ने बताया कि शनिवार रात किसी ने चंदन को घर से बुलाया और साथ में शराब पी। शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।

कानून-व्यवस्था पर सवाल : बेगूसराय में लगातार हो रही हत्याओं और अपराधिक वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है। पुलिस अब तक ना तो अपराधियों को पकड़ पाई है, ना ही हत्या के पीछे का सही कारण उजागर कर पाई है। लगातार हो रहे अपराधों से प्रशासन की निष्क्रियता और खुफिया तंत्र की विफलता उजागर हो रही है।

Share This Article