राहुल गांधी का आरोप: सरकार छात्रों से संवाद रोक रही है, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर उठाए सवाल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंबेडकर हॉस्टल के बाहर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बिहार सरकार उन्हें दलित और पिछड़ा वर्ग के छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि “संवाद करना कब से अपराध हो गया?” राहुल गांधी ने कहा, “मैं यहां छात्रों से मिलने, उनके सवाल सुनने और सामाजिक न्याय व शिक्षा व्यवस्था पर बात करने आया हूं। लेकिन सरकार इस संवाद को रोक रही है। क्या आप शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति को छिपाना चाहते हैं?”

उन्होंने आगे कहा कि हॉस्टल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जो यह दिखाता है कि सरकार छात्रों की आवाज़ दबाना चाहती है। राहुल गांधी ने आरक्षण पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि, “आरक्षण की 50% सीमा को तोड़ा जाना चाहिए ताकि समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को और अधिक अवसर मिल सकें।”उन्होंने मांग की कि छात्रों और युवाओं को खुलकर बोलने का अधिकार मिलना चाहिए और शिक्षा का हर वर्ग को समान अवसर मिलना चाहिए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article