रोहिणी आचार्य ने बेटे आदित्य के सैन्य प्रशिक्षण में जाने पर गर्व जताया, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने बड़े बेटे आदित्य के सेना की बुनियादी प्रशिक्षण (Basic Military Training) में जाने पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने इस मौके पर एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रोहिणी ने आदित्य के साहस, अनुशासन और जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाली बातों का उल्लेख किया है।

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, “आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है। आज अपने प्री-यूनिवर्सिटी (Pre-University) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है। आदित्य, तुम बहादुर, साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो, जाओ कमाल कर दिखाओ। हमेशा याद रखना कि जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं। हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस पोस्ट में रोहिणी ने आदित्य को जीवन की कठिन लड़ाइयों में एक योद्धा बनने के लिए प्रेरित किया है। यह शब्द एक मां के प्यार और विश्वास को दर्शाते हैं, और यह संदेश न केवल आदित्य को हौसला देता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और कई यूजर्स ने आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं।

लालू यादव के परिवार की यह नई पीढ़ी अब पारंपरिक करियर से हटकर सैन्य सेवा जैसे क्षेत्र को अपना रही है, जो देशभक्ति और अनुशासन की मिसाल पेश करती है। रोहिणी आचार्य के इस संदेश से यह भी साफ होता है कि उनका परिवार अपने बच्चों को सिखा रहा है कि जीवन की असली ताकत कठिनाइयों का सामना करने और देश सेवा में निहित है।

Share This Article