सिटी पोस्ट लाइव : बीजेपी नेता राजकिशोर प्रसाद ठाकुर अपने समर्थकों के साथ आरजेडी में आज शामिल हो गए.आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में बीनू यादव और अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि राजकिशोर पहले भाजपा से जुड़े थे. उनके साथ रविन्द्र शर्मा, दीनानाथ, मनोज कुमार, शंकर कुमार, सुरेन्द्र कुमार भी पार्टी में शामिल हुए हैं.
आज सैकड़ों युवा बीजेपी में शामिल हुए.बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मिलित हुए.
पार्टी के इस मिलन समारोह में में लोकगायिका स्वाति मिश्रा उपस्थित थीं. मंच संचालन अनामिका पासवान ने किया. इस मौके पर हरिवंश पासवान के अलावा झाझा के पूर्व राजद प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव, ग्राम कचहरी सरपंच रामपति देवी के अतिरिक्त कई त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली.