भारत बनाम श्रीलंका: जीत की पहली जंग से गूंजेगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

महिला विश्व कप की जंग आज से शुरू हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच होने वाला है। वहीं, मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत और श्रीलंका के साथ ही विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में टर्नामेंट में उतरेगी। वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों की आकड़ें देखे तो अब तक कुल 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 31, जबकि विपक्षी टीम ने 3 जीता है। वहीं, 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है।

हालांकि, पिछले महिला वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का सफर सेमी में ही थम गया था, जबकि श्रीलंका तो टर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सका। साल 2015 और 2017 में भारत फाइनल में जगह बना चुका है, लेकिन खिताब उसके हाथ नहीं आया। वहीं, श्रीलंकाई टीम आज तक एक भी फाइनल खेलने का सपना पूरा नहीं कर पाई है।

Share This Article