महागठबंधन सरकार बनी तो मैं बनूंगा डिप्टी सीएम, मुकेश सहनी का बड़ा दावा- बीजेपी के नेता मुझसे मिलना चाहते हैं, पर मैं…
सिटी पोस्ट लाइव : वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी की घेराबंदी में बीजेपी जुटी हुई है.एक तरफ बीजेपी उन्हें अपने साथ लाने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक पीछा कर रही है दूसरी तरफ निषाद समाज का दूसरा बड़ा नेता पैदा करने में जुटी है.बीजेपी के इस रणनीति से मुकेश सहनी बेहद खफा हैं.आज उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर मुकेश सहनी पर जमकर निशाना साधा . बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कई खुलासे किये और ये दावा किया किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निषाद समाज बीजेपी के साथ किसी भी हाल में नहीं जाएगा.
वहीं, मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल से उस बयान पर माफी मांगने के लिए कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई से आया एक व्यक्ति (मकेश सहनी) का झोला निषाद समाज के लोग नहीं उठाएंगे.वीआईपी प्रमुख ने इसके साथ ही यह केंद्र सरकार से यह मांग की की मछुआरा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए.
मुकेश सहनी ने डॉ. दिलीप जायसवाल के ‘झोला उठाए जाने’ वाला बताए जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि निषाद समाज अब ‘लोडर’ नहीं, लीडर बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अपनी बात वापस लें, नहीं तो उन्हें निषाद को झोला उठाने वाला कहना महंगा पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस शब्द के लिए भाजपा अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए, यह पूरे निषाद समाज और बिहार का अपमान है. सहनी ने कहा, कोई अपने समाज के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है तो वह झोला नहीं उठाता, बल्कि वह अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वाह करता है और यह मैं जीवनभर करूंगा.मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज ने वीआईपी पार्टी बना ली है और अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा के निषाद आयोग बनाए जाने की घोषणा को झुनझुना बताते हुए कहा कि बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है, लेकिन इसकी याद नहीं आई. अब जब दो-चार महीने में इनकी विदाई होने वाली है, तो यह निषाद समाज को बरगलाने के लिए झुनझुना की बात कर रहे हैं. सहनी ने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि अगर उन्हें निषाद समाज का वोट चाहिए तो अन्य राज्यों की तरह ही बिहार में निषाद समाज के लिए आरक्षण दे दें. उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई निषादों के हक और अधिकार दिलाने की है, जिससे पीछे नहीं हटूंगा.
विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने एक बार फिर दावा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो वह डिप्टी सीएम बनेंगे. वीआईपी चीफ ने यह भी दावा किया है कि भाजपा के नेता उनसे लगातार मिलना चाहते हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं. मुकेश सहनी ने भाजपा के निषाद महासम्मेलन किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा इस सम्मेलन के जरिये भीड़ जुटा सकती है, लेकिन उन्हें अब निषादों का वोट नहीं मिल सकता है. निषाद समाज को भाजपा ने शुरू से बरगलाने का काम किया है. आखिर केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में सरकार है, तो निषाद समाज को आरक्षण क्यों नहीं दे देती है? उन्होंने कहा कि बिहार के निषाद और अति पिछड़े अब इतने कमजोर नहीं हैं कि वे आपका झंडा उठाएंगे, अब वे अपने अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे.