प्रशांत किशोर की दस्तक का असर! जेपी के घर लौटी रौशनी, बहने लगा पानी

Deepak Sharma

सिताबदियारा में बदलाव की शुरुआत PK की पहल से जागी प्रशासनिक मशीनरी

सिटी पोस्ट लाइव
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा में प्रशांत किशोर की एक विज़िट ने वो कर दिखाया, जो वर्षों से नहीं हुआ था। 20 मई को जब प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत जेपी के घर से की, तो उन्हें पता चला कि जेपी के पैतृक आवास की बिजली वर्षों से कटी हुई थी – सिर्फ इसलिए क्योंकि बिहार सरकार ने 4 लाख रुपये का बकाया बिल नहीं चुकाया था!

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर ने जैसे ही यह मामला मीडिया में उठाया, इसका तुरंत असर देखने को मिला। 21 मई को ही बिजली विभाग हरकत में आया और जेपी के घर की बिजली आपूर्ति फिर से जोड़ दी गई। स्थानीय लोगों ने खुद इसकी पुष्टि की है।

सालों बाद जेपी के गांव में दिखी सरकारी हलचल सिर्फ बिजली ही नहीं, पानी की भी समस्या थी। पानी का स्तर नीचे जाने के कारण सालों से जल आपूर्ति ठप पड़ी थी। लेकिन प्रशांत किशोर के आने के बाद अब वहां पानी का कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है। “जेपी को भुला चुकी है सरकार, हम दिलाएंगे उन्हें न्याय” – प्रशांत किशोर। प्रशांत किशोर ने कहा कि “जिस धरती ने देश को जेपी जैसा महान नेता दिया, उस धरती की यह हालत शर्मनाक है। बदलाव अब सिर्फ नारे में नहीं, ज़मीन पर दिखेगा।

Share This Article