पटना में विजय सिन्हा के बेटे की शादी में पहुंचे पीएम मोदी, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने व्यस्त बिहार दौरे के बीच उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बेटे गोविंद भारद्वाज की शादी समारोह में अचानक शिरकत कर सबको चौंका दिया। यह आयोजन विजय सिन्हा के सरकारी आवास पर पारिवारिक वातावरण में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का इस विवाह समारोह में शामिल होने का पहले से कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। हालांकि, विजय सिन्हा के व्यक्तिगत निमंत्रण पर पीएम अचानक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति गोविंद और शांभवी को प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचवाई। समारोह में एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, रोड शो में भाग लिया और फिर बीजेपी कार्यालय में नेताओं के साथ करीब 70 मिनट तक महत्वपूर्ण बैठक की। इन कार्यक्रमों के बाद वे विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे और फिर रात्रि विश्राम के लिए राजभवन की ओर रवाना हो गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विजय सिन्हा ने इस विशेष अवसर पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनाओं से भरा रहा। हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेहिल आशीर्वाद एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है।” उन्होंने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री का आशीर्वाद नवदम्पति के जीवन को सेवा, संस्कार और सफलता से परिपूर्ण कर देगा।”

Share This Article