नीतीश कुमार का जदयू कार्यालय पर अचानक निरीक्षण, उमेश कुशवाहा और अशोक चौधरी को जताई नाराजगी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पार्टी नेता व मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से बातचीत की और अपनी स्पष्ट नाराजगी व्यक्त की। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार गंभीर मुद्रा में उमेश कुशवाहा और अशोक चौधरी से संवाद कर रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाराजगी किस मुद्दे को लेकर थी, लेकिन मुख्यमंत्री की बातचीत के लहजे से यह साफ जाहिर हो रहा था कि वे किसी खास मामले को लेकर असंतुष्ट हैं और उन्होंने दोनों नेताओं को इस संबंध में समझाया भी। मुख्यमंत्री का इस तरह से पार्टी कार्यालय पहुंचना और वरिष्ठ नेताओं से सख्त लहजे में बात करना, संगठन के भीतर कुछ गंभीर मुद्दों की ओर इशारा करता है।

Share This Article