सिटी पोस्ट लाइव : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह-सुबह फिर से एक बार नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है.उन्होंने सोशल मीडिया अपने फेसबुक अकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर लिखा-“ 20 बरस से बिहार एनडीए की नाकाम निकम्मी सरकार “.तेजस्वी यादव ने इस स्लोगन के साथ नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा दिया गया है.एक व्यक्ति अपने सर पर एक पोटली है और उसमें लिखा गया है महंगाई भ्रष्टाचार घूसखोरी गरीबी ,बदहाल शिक्षा पलायन, बाढ़ -सुखार बेरोजगारी .एक्शन में BJP, सुपर एक्शन में CONG लेकिन क्यों कूल-कूल हैं तेजस्वी यादव ?
तेजस्वी यादव के इस ट्वीट में लिखा है 20 साल से बिहार में NDA की निक्कमी सरकार है.गौरतलब है कि बिहार में हर दल चुनाव की तैयारी में जुटा है.बीजेपी जी-जान से चुनाव अभियान में जुटी है.प्रधानमन्त्री लगातार बिहार आ रहे हैं.कांग्रेस पार्टी सुपर एक्शन में है.राहुल गांधी चारबार बिहार आ चुके हैं.अपराध-भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क पर है.उसके केन्द्रीय नेता लगातार बिहार पहुँच रहे हैं.लेकिन आरजेडी और उसके नेता तेजस्वी यादव केवल फेसबुक और ट्वीटर पर सक्रीय नजर आ रहे हैं.लगता ही नहीं है कि आरजेडी प्रमुख विपक्षी दल है.वाम दल भी ज्यदासक्रिय नजर नहीं आ रहा.