सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के कटिहार से ट्रेन दुर्घटना की एक बड़ी खबर आ रही है. कटिहार बरौनी रेल खंड के काढागोला और सेमापुर के बीच महारानी गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. बरौनी से कटिहार डाउन लाइन पर आ रही 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई.
यह घटना सोनपुर रेल डिवीज़न की है.इस मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि यह इलाका कटिहार रेल डिवीज़न से सटा हुआ है, इसलिए कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.