की बदली तकदीर, कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक
सिटी पोस्ट लाइव : आज ( 23 जून ) से पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बना 6 लेन का गंगा पुल शुरू होने जा रहा है. इससे पटना और राघोपुर के बीच की दूरी बहुत कम हो जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस पुल के बनने से राघोपुर के लोगों को पटना आने-जाने में बहुत आसानी होगी. पूरे इलाके में विकास की नई राह खुलेगी. यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को भी जोड़ेगा, जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पुल के बनने से राघोपुर के लोगों को पूरे साल पटना से सड़क के रास्ते जुड़े रहने का मौका मिलेगा. इससे इलाके में खेती, उद्योग और दूसरे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा. अगर किसी को अचानक इलाज के लिए पटना जाना पड़े, तो वह भी आसानी से जा सकेगा. महात्मा गांधी सेतु पर भी ट्रैफिक कम होगा, क्योंकि लोगों को पटना आने-जाने के लिए एक और रास्ता मिल जाएगा.
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री पहले चरण में कच्ची दरगाह से राघोपुर तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे. राघोपुर से बिदुपुर तक का बाकी काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही, राघोपुर की मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत से एक और सड़क भी बनाई जाएगी. 19 किलोमीटर लंबा इस पुल को बनाने में लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 9.76 किलोमीटर का हिस्सा गंगा नदी पर बना है.