बिहारशरीफ सड़क पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान के पास एक छात्र की सरेआम बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बीच सड़क पर छात्र को लगातार मार रहा है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। इस दौरान किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की, जिससे समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता और भयमुक्त अपराधियों की मानसिकता उजागर होती है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब आधे घंटे तक चली, लेकिन मौके पर पुलिस की कोई उपस्थिति नहीं दिखी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन युवक ने छात्र के साथ जिस तरह की हिंसा की, वह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आम जनता का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप किया होता तो ऐसी घटना रोकी जा सकती थी। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है, जो आने वाले समय के लिए खतरनाक संकेत है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर ऐसे घटनाओं पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाए, ताकि आम नागरिकों का विश्वास कानून व्यवस्था में बना रहे।

Share This Article