EOU की बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: पटना पश्चिम में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना बालू माफियाओं के खिलाफ बिहार में एक बार फिर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पटना पश्चिम इलाके में EOU की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई EOU एसपी के नेतृत्व में की जा रही है और इसमें आर्थिक अपराध शाखा की कई टीमें शामिल हैं।

अब तक की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध बालू खनन और बालू ढुलाई से जुड़े उपकरण और सामान बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज़ भी मिले हैं जो इस अवैध कारोबार में बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

EOU ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई बालू के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ व्यापक स्तर पर की जा रही है और आने वाले समय में और भी छापेमारियां हो सकती हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है, और शाम को विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

राज्य में बालू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Share This Article