Nishant Kumar: का दिखा संस्कार, पटना DM के पैर
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना डीएम के पैर छूकर सबको हैरत में डाल दिया.पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित सीढ़ी घाट के उद्घाटन समारोह में जैसे ही निशांत की आगवानी में करने जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम पहुंचे.पटना डीएम को देखते ही मुख्यमंत्री के बेटे निशांत उनके पैर छूने के लिए झुके लेकिन ने जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम उनका हाथ पकड़ लिए और हाथ जोड़ निशांत कुमार का अभिवादन किया.
तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से से निशांत के बेहद विनम्र और संस्कारि होने की की चर्चा होने लगी है. यह पहला अवसर नहीं है जब निशांत ने अपने से बड़े और आदरणीय का सार्वजनिक आयोजन में पाँव छू कर आशीर्वाद लिया हो. मुख्यमंत्री के साथ भी आयोजनो और कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान निशांत कई दफा बड़ो का आशीर्वाद लेते देखे गए है. आज भी सीएम नीतीश कुमार जब मंत्री विजय चौधरी के साथ बख्तियारपुर पहुचे तो विजय चौधरी को देखते ही निशांत ने उनके पांव छुए लिए.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले उनके बेटे निशांत कुमार बख्तियारपुर पहले उद्घाटन स्थल पर पहुंच गए थे. अब निशांत की तारीफ़ हो रही है.कितने सहज-सरल और संस्कार वाले हैं.उन्हें इस बात का थोडा भी गुमान नहीं कि वो मुख्यमंत्री के बेटे हैं.गौरतलब है कि निशांत कुमार राजनीति में बेहद सक्रीय नजर आ रहे हैं.एजी गाहे बगाहे अपने पिता के साथ सरकारी कार्यक्रमों में नजर आने लगे हैं.सूत्रों के अनुसार वो विधान सभा चुनाव में स्टार कैम्पेनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
.