निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नालंदा : नालंदा जिला के भागन बीघा ओपी क्षेत्र के पतासंग के समीप रविवार को निर्माणाधीन मोती मेमोरियल के बना रहे बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल फोरलेन किनारे टाटा मोटर्स शोरूम
के समीप स्थित है।

सूचना मिलते ही भागन बीघा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा ने सिलेंडर विस्फोट की बात से इनकार करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article