सिटी पोस्ट लाइव
साउथ एक्टर विशाल ने आज अपना 48वां जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने आज एक्ट्रेस धनशिका से सगाई कर ली है। चलिए बताते हैं आपको एक्ट्रेस की करियर के बारे में।
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विशाल ने आज जन्मदिन के खास अवसर पर अभिनेत्री धनशिका साईं से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों कपल्स के बीच 12 साल का फासला है। जहां विशाल 48 साल के हैं, तो वहीं धनशिका 35 साल की हैं। विशाल की होने वाली मंगेतर धनशिका साउथ इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से है। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र से एक्टिंग करियर शुरू किया था। साथ ही वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में एक्टिंग करती हैं।
बता दें, धनशिका ने साल 2006 में ‘थिरूडी’ नाम की तमिल फिल्म से करियर शुरू किया। इसके बाद वह कई साउथ फिल्म(‘पेरनमई’, ‘परदेसी’ और ‘मांजा वेलु’…) में भी नजर आईं। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कबाली’(2016) मे काम करने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला है। एक्ट्रेस और भी कई नामी पुरस्कार जीत चुकी हैं। इस साल एक तमिल फिल्म ‘योगी दा’ में नजर आने वाली है।