Bihar Weather:
सिटी पोस्ट लाइव :पिछले एक सप्ताह से बिहार का मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को 10 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा.आसमान में बादल छाये रहेगें. हलकी बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है.
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, जमुई, कैमूर, कटिहार, पटना समेत प्रदेश के 28 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर में ऑरेंज अलर्ट है जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में रविवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. रोहतास, पटना, गया,नालंदा, शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, अरवल और कैमूर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, गया, मधुबनी, पटना, वैशाली समेत 22 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.