काजल अग्रवाल के निधन की अफवाह निकली झूठी, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने ही मौत की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक्ट्रेस ने सफाई भी दिया है। वहीं, इन दिनों वे मालदीव में छुट्टी एंजॉय कर रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिंघम अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने ही निधन की खबर को निराधार बताया है। दरअसल, अभिनेत्री को लेकर खबरें फैली थी कि रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है। काजल के इस अफवाह से करोड़ों फैंस काफी उदास हो गए। वहीं, काजल ने इसे लेकर अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर किया है। इसमें लिखा है- ‘मैंने कुछ बेबुनियाद खबरें देखी हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है (और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं) और सच कहूं तो, यह काफी मजेदार है क्योंकि यह बिल्कुल गलत है।’ आगे लिखा कि ‘भगवान की कृपा से, मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। आइए, हम अपना फोकस पॉजिटिविटी और सच्चाई पर रखते हैं।’

गौरतलब है कि इन दिनों एक्ट्रेस मालदीव में छुट्टी का लुत्फ उठा रही है। वो पिछले एक मंथ से मालदीव में है। वहीं, इस साल काजल फिल्म सिकंदर और कनप्पा में नजर आई हैं। और आगामी समय में काजल द इंडिया स्टोरी, इंडियन 3, रामायणः पार्ट-1 और रामायणः पार्ट- 2 में नजर आने वाली हैं।

Share This Article