Purnea Airport 25 अगस्त से होगा चालू, सीमांचल और नेपाल को मिलेगी बड़ी सुविधा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्णिया एयरपोर्ट 25 अगस्त से पूरी तरह से संचालन में आ जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

पूर्णिया एयरपोर्ट की सबसे खास बात इसका 2800 मीटर लंबा रनवे है, जो राज्य के प्रमुख एयरपोर्ट्स में सबसे बड़ा है। इससे बड़े विमान भी आसानी से यहां उतर सकेंगे। एयरपोर्ट परिसर में 46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सरकार का कहना है कि पूर्णिया से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत होगी, जिससे सीमांचल क्षेत्र, कोसी और नेपाल सीमा से सटे इलाकों को जबरदस्त फायदा मिलेगा। यहां से यात्रियों को पटना, गया, दरभंगा जैसे शहरों के साथ दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों तक कनेक्टिविटी मिलेगी।

बैठक में एयरपोर्ट से जुड़ी अंतिम तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य तय समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि 25 अगस्त को उद्घाटन में कोई बाधा न आए। पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत सीमांचल के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share This Article