निलंबित ASI के घर कहां से आया एके-47 नेटवर्क खंगालने मे जुटी पुलिस.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पुलिस के  निलंबित एएसआई सरोज सिंह का आपराधिक चेहरा सामने आने के बाद लोग सकते मे हैं। मोहिउद्दीनगर में निलंबित एएसआई सरोज सिंह के घर से एके-47 और इंसास राइफल मिली थी। करोड़ों रुपये के निवेश के कागजात मिले थे। सरोज सिंह के अलावा पकड़े गए चार अन्य बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को और हथियारों के बारे मे सुराग मिला है। जल्द ही हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले मुजफ्फरपुर में एके-47 की बरामदगी हुई थी। इसमें मुखिया के बेटे सहित अन्य की गिरफ्तारी हुई थी।पूछताछ में पता चला था कि इसे नगालैंड से लाया गया था। इसकी जांच एनआईए कर रही है। पुलिस समस्तीपुर में बरामद एके-47 का तार मुजफ्फरपुर में पकड़े गए हथियार तस्करों से जोड़कर भी जांच कर रही है। कोडिंग  मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर के निलंबित एएसआई सरोज के घर से बरामद इंसास राइफल सरकारी हो सकता है। इसके ऊपर दर्ज कोड सरकारी स्तर से जारी किए जाने वाले कोड की तरह लग रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस हथियार पर दर्ज कोड के अनुसार जांच को आगे बढ़ा रही। उक्त कोड का इस्तेमाल पुलिस या पैरा मिलिट्री फोर्स करती है। कार्बाइन पर मेड इन चाइना लिखा है। पुलिस सभी की जांच पड़ताल में जुटी है। एके 47 राइफल की लंबाई 14 अंगुल है। बॉडी की लंबाई 13 अंगुल और बैरल की लंबाई 24 एंगल है।राइफल एक्सटेंशन राड पर कोड 57650 और रोटेटिंग बोर्ड पर 66644 लिखा हुआ है। जबकि, बॉडी पर 27 लिखा हुआ है। यह ओरिजिनल हथियारों की कोडिंग होती है, जो सरकार की ओर से की जाती है।

 सरोज के घर से पुलिस ने 23 मोहर की बरामदगी की। इसमें 15 प्लास्टिक के मोहर अलग-अलग पंचायत के सरपंच के बताए गए। साथ ही तीन मोहर लकड़ी की शामिल है। इसके अलावा चार मोहर ऐसे थे जिसके उपर किसी तरह का कोई नाम आदि अंकित नहीं था।पुलिस ने सभी को बरामद किया है। बताया गया कि जाली पेपर बनाने में इन मोहर का उपयोग किया जाना संभव हो सकता है। उसके घर से मिले विभिन्न कागजातों की भी जांच जारी है। शंका है कि इसमें कई कागजात फर्जी भी हो सकते है।

Share This Article