Bihar Rain Alert:
Bihar Rain Alert
सिटी पोस्ट लाइव : दक्षिण बिहार में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है.आज शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में तेज बारिश और हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है.उत्तर बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
शुक्रवार को पटना और मोतिहारी में अच्छी बारिश देखने को मिली, जबकि किशनगंज और नालंदा जैसे जिलों में तेज धूप देखा गया. समस्तीपुर और अररिया में भी हल्के बादल छाए रहे.नवादा में सबसे अधिक 58.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. गया में 36.2 मिमी, भोजपुर में 26.4 मिमी, जमुई में 20.6 मिमी और मधेपुरा में 18.6 मिमी बारिश हुई. हालांकि पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 40% कम बारिश हुई है.
राज्य में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. हालांकि इसके बाद बारिश की तीव्रता घटेगी और मौसम धीरे-धीरे सामान्य होगा. मानसून ट्रफ लाइन अभी दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिससे इन इलाकों में बारिश की गतिविधि जारी है.जुलाई में औसतन 340.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा. वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा उत्तर बिहार की तरफ नहीं पहुंच रही है और वेदर सिस्टम झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर ज्यादा सक्रिय है, जिससे बिहार में अपेक्षाकृत कम वर्षा हो रही है.