सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरा टेस्ट मैच 10 से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में खेला जाना है। वहीँ अभी दोनों टीमें 5 मैचों की श्रंखला में 1-1 से बराबरी पर है। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैड को भारतीय टीम के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 336 रनों के बड़े अंतर से हराया था। बता दे कि शुभमन गिल पहला ऐसा भारतीय कप्तान है जिसने इंग्लैंड को बर्मिंघम में हराया है।
दरअसल, इस शर्मनाक हार के बाद अब इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव किया है। वहीं, तेज गेंदबाज़ गट एटकिंसन को मौका दिया है। एटकिंसन चोट के कारण पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। जिन्हें लॉर्ड्स टेस्ट में शामिल किया गया है। अगर बर्मिंघम मैच की बात करें तो भारतीय टीम के बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसका नतीजा टीम पर भी देखने को मिला। पहले टेस्ट में खराब फिल्डिंग के कारण भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन दूसरे टेस्ट में काफी सुधार देखने को मिला।
वहीं, अगर मैच की बात करें तो, कप्तान शुभमन गिल का पहली पारी में शानदार दोहरा शतक और दूसरी पारी में दमदार शतक के बदौलत भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपने घातक गेंदबाजी से अंग्रेजी बल्लेबाज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिसका खामियाजा इंग्लैंड टीम को भुगतना पड़ा। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाज पर सवाल खड़ा हो रहा था,लेकिन गिल की कप्तानी ने आलोचकों को गलत ठहरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 1-1 से बराबरी पर कर लिया।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11:
भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जाडेजा, वाषिंगटन सुंदर, प्रसिद् कृष्णा, सिराज, आकाशदीप सिंह
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स,गट एटकिंसन , शोएब बशीर
भारत से हार के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने किया बदलाव, इस खिलाडी को दिया मौका…