सिटी पोस्ट लाइव : पटना में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. अगले 24 घंटे में कहीं हल्की बारिश होगी. कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है.मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.मानसून की टर्फ लाइन फिलहाल बिहार के उत्तरी हिस्सों के आसपास सक्रिय है. इसी कारण सीमांचल और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.पटना, नालंदा समेत 32 जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने बताया कि, बिहार में इस समय मानसून कमजोर स्थिति में है, इसलिए बारिश रुक-रुक कर होगी.उत्तर बिहार और सीमांचल जिलों में हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा, जबकि दक्षिणी और मध्य बिहार में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश सीमित होगी. बिहार में अब भी 27 प्रतिशत कम बारिश है. राज्य में 544 एमएम बारिश हुई है, जबकि 741.1 एमएम होनी चाहिए थी.पटना में अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन लगातार बारिश की उम्मीद नहीं है. शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है.
बिहार में इस बार मानसून कमजोर साबित हो रहा है. अब तक राज्य में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.बारिश की कमी के कारण कई जिलों में धान की खेती प्रभावित हो रही है.कई जिलों में बाढ़ से परेशानी झेलनी पड़ रही है.बुधवार को दरभंगा में सबसे अधिक 38 मिमी, सुपौल में 28 मिमी, पूर्वी चंपारण में 26 मिमी और सीवान में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.