सहरसा में बनगांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4350 बोतल कोडीन युक्त सिरप जब्त, तीन गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
सहरसा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनगांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 7 जुलाई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो चारपहिया वाहनों से भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 4350 बोतल कोडीन युक्त सिरप जब्त की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।

साथ ही तीन आरोपी – सत्यन कुमार, विपुल कुमार और अजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन, 60 पीस नशीली डिब्बियां और दो वाहन भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विपुल कुमार पर पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस अब इस मामले में ड्रग माफिया नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article