पटना में आधार कार्ड स्वीकार्य लेकिन सीमांचल में नहीं.

City Post Live

बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर क्या चल रहा है?

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य तेजी से चल रहा है. बुधवार तक 7.89 करोड़ नामांकित मतदाताओं में से 57% (4.5 करोड़) ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं.लोगों की शिकायत है कि पटना में आधार कार्ड से काम चल जा रहा है लेकिन सीमांचल में आधार कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही है.पटना में अधिकारी आधार कार्ड के आधार पर फॉर्म ले रहे हैं.पटना के आसपास के ईलाकों में वोटर से  फॉर्म भरवाया जा रहा है. वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या राशन कार्ड माँगा जा रहा है.जिनके  पास चुनाव आयोग द्वारा आवश्यक 11 दस्तावेजों में से कोई भी नहीं है.वार्ड पार्षद आधार कार्ड  राहुल यादव ऐसे लोगों से आधार कार्ड ले रहे हैं.गौरतलब है कि  आधार और राशन कार्ड चुनाव आयोग द्वारा अनिवार्य 11 दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं हैं.

सीमांचल और बिहार के अन्य ग्रामीण हिस्सों में जन्म प्रमाण पत्र या जाति या भूमि आवंटन दस्तावेज मांगे जा रहे हैं. पटना जैसे शहरी क्षेत्रों में कुछ बीएलओ का कहना है कि उन्हें केवल मौजूदा मतदाताओं द्वारा गणना फॉर्म भरने और हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है और उन्हें अपलोड करने के लिए कहा गया है क्योंकि चुनाव आयोग का कहना है कि अन्य आवश्यक दस्तावेज बाद में जमा किए जा सकते हैं.लोगों का कहना है कि फॉर्म वितरित करने वाले बीएलओ ने शुरू में उनसे चुनाव आयोग द्वारा सूचीबद्ध दस्तावेज जमा करने के लिए कहा था. पूर्वी चंपारण जिले के शहरी क्षेत्रों में नामांकित कई मतदाता अपने-अपने गांवों की मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा रहे हैं, जहां उनकी जमीन है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


हालांकि, चुनाव आयोग के लिए 11 दस्तावेजों में से एक को प्राप्त करने की असली चुनौती सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिलों में है, जहां लोगों के पास उचित दस्तावेज नहीं हैं. वे आवासीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ब्लॉक कार्यालयों में लंबी कतारों में खड़े देखे जा रहे हैं.अकेले किशनगंज जिले में इस महीने के पहले सप्ताह में ऐसे दो लाख से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसपर चिंता जताई है और जांच की बात कही है.बलुआ, आरा के धनंजय यादव के अनुसार  वह जिला परिषद सदस्य हैं लेकिन उन्हें अभी तक गणना फॉर्म नहीं मिला है. भाकुरा गांव के सत्यदेव के परिवार में 10 योग्य मतदाता हैं लेकिन उन्हें केवल तीन फॉर्म मिले हैं.

Share This Article