:
सिटी पोस्ट लाइव :चुनावी साल में बक्सर में इसबार भव्य तरीके से रामनवमी मनाने की तैयारी है. बक्सर में पहली बार एक अनोखा और भव्य आयोजन होने जा रहा है. विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने कहा कि यह पहल न केवल रामनवमी के पर्व को और अधिक भव्य बनाएगी, बल्कि बक्सर की सनातनी पहचान को वैश्विक स्तर पर उजागर करने का प्रयास भी करेगी.
राज कुमार चौबे ने कहा, भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने के लिए बक्सर तैयार है. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को और सशक्त करेगा, बल्कि बक्सर की सनातन सांस्कृतिक विरासत को भी गौरवान्वित करेगा. बक्सर का सनातन इतिहास अयोध्या और काशी से भी प्राचीन है, और अब समय आ गया है कि इस गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया जाए.हेलीकॉप्टर के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा किया जाएंगा. बक्सर में रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें विभिन्न अखाड़े, ढोल-नगाड़ों और सजीव झांकियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हैं.
गौरतलब है कि राजकुमार चौबे बीजेपी से जुड़े हैं.वो विधान सभा चुनाव बक्सर से लड़ना चाहते हैं.इस कार्यक्रम को उनके चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.बक्सर सीट से इसबार बीजेपी में कई दावेदार हैं.कौन बाजी मारेगा, किसी को पता नहीं.लेकिन राज कुमार चौबे ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है.राज कुमार चौबे के अनुसार रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी. अयोध्या सहित पूरे देश में दोपहर 12 बजे अभिजित मुहूर्त में राम जन्मोत्सव का आयोजन होगा. बक्सर में विश्वामित्र सेना इस पवन अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए यह विशाल अयोजन करने की तैयारी में है.