सिटी पोस्ट लाइव
भारत में हर वर्ष आषाढ़ महीने के पूर्णिमा तिथि को गुरू पूर्णिमा मनाई जाती है। वहीं इस बार यह 10 जुलाई को मनाई जा रही है। यह दिन हमारे गुरूओं के प्रति आदर-सम्मान के लिए मनाई जाती है। गुरू पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, अध्यात्म और आत्मविकास के लिए शुभ होता है। आज खास दिन के अवसर पर कुछ राशियों को शुभ संकेत मिल रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों का दूर्लभ संयोग बन रहा है और इससे किन राशियों को फायदा मिलेगा।
कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज के दिन आपके विरोधी काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेगें। आप अपने किसी पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद में नहीं करना है। आज कुछ नए कार्य में आप रुचि दिखाएंगे।
वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है। नौकरी पेशा वाले लोग आज अपने अनुभवों का अच्छा फायदा उठाएंगे। आपको आज अपने साथी से भी लाभ और सहयोग मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का दौरा कर सकते हैं।
मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे जाकर दिखाएं। आप जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बच्चों के व्यवहार से खुशी मिलेगी।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और सफलता से भरा रहेगा। आज साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए फायदेमंद माना जाएगा रहेगा, लेकिन किसी भी जोखिम काम से आज बचना होगा। कार्यस्थल पर आप कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं।
सिंह: सिंह राशि जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा लेकिन दिमाग पर काफी बोझ पड़ेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी से आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा।
तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और ऊर्जावान वाला रहेगा। ऐसे में आज आप अपने बचे काम को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आज वृद्दि देखने को मिलेगा। आपको आज भूमि, भवन का लाभ मिलेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के का ध्यान रखना होगा।