यूट्यूबर से मारपीट पर जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR, तेजस्वी बोले- हिरासत नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार के शहरी विकास एवं निकाय मंत्री जीवेश मिश्रा का मारपीट वाला मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक सियासत गरमा गई है। दरअसल, यह पूरा मामला एक यूट्यूबर के साथ मारपीट का है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने यूट्यूबर दिवाकर को अपने साथ लेकर दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे। उसके बाद मंत्री पर केस दर्ज कराया। साथ ही कहा कि ‘अगर पुलिस ने मंत्री को हिरासत में नहीं लिया तो हम चक्का जाम करेंगे।’ आगे कहा कि ‘मंत्री जी को जवाब नहीं देना था तो चुप रहते, मारने की क्या जरूरत थी। पत्रकार को किडनैप करने का प्रयास तक किया गया। मैं SP से कहूंगा कि वो निष्पक्ष जांच करें।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मंत्री जी को सवाल अच्छा नहीं लगा तो पीट दिए। मां की गाली दी। आज इसको पीटे हैं, कल आपको पिटेंगे। इसलिए मुझे लगा, मुझे यहां आना चाहिए। न्याय की मांग करनी चाहिए।’ वहीं, यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे सिर्फ व्यवस्थाओं पूछा था। पहले तो वे कुछ नहीं बोले, लेकिन दोबारा सवाल करने पर वे भड़क गए। फिर वे और उनके सहयोगियों ने मेरी पिटाई कर दी।

गौरतलब है कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर ने जो आरोप लगाए हैं, वो स्पष्ट सुनाई दे रहा है। वैसे यह पूरा मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो पंचायत के रामपट्टी गांव का है।

Share This Article