Bihar Bijli:
सिटी पोस्ट लाइव :चुनाव से पहले नीतीश कुमार ताबड़तोड़ लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं. अब नीतीश प्रति परिवार 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क (Bihar Free Bijli) देने की घोषणा करनेवाली है.ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है , जिसे वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है. राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति के बाद यह योजना प्रभाव में आ जाएगी.इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपयोग के लिए प्रति परिवार 100 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क मिलेगी.
चर्चा है कि कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बिजली पर कुछ और रियायत देने के लिए सरकार मन बना रही है. इससे बिजली पर सरकार का अनुदान बढ़ेगा.बिहार में बिजली वितरण में लगी कंपनियां अभी लाभ में हैं. शहरी क्षेत्र में अभी बिजली की दर प्रति यूनिट 7.57 रुपये है.राज्य सरकार के अनुदान के बाद यह 4.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपभोक्ताओं को मिल रही है. इसी तरह, ग्रामीण परिक्षेत्र में कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को 1.97 रुपये तथा शेष घरेलू उपभोक्ताओं को 2.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है.
सूत्रों के अनुसार इतना ही नहीं सरकार बेरोजगार युवाओं-युवतियों के लिए युवा आयोग बनाने के बाद बड़ा एलान करनेवाली है.सरकार उनके लिए 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने की योजना बना रही है.राजनीतिक पंडितों के अनुसार चुनाव में ये नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है.