मांझी की बहू का तेजप्रताप पर हमला, कहा-भइया लाइसेंस तो एक्सपायर है…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पूरे  देश में पहलगाम आतंकी हमले के जबाब में भारत के एयर स्ट्राइक पर चर्चा हो रही है.सारे राजनीतिक दल भारत  सरकार और सेना के फैसले के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.ऐसे में भला लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप चुपचाप कैसे बैठे रह सकते हैं. RJD विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर पायलट के यूनिफॉर्म में फोटो और पायलट ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट शेयर किए.पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजप्रताप के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और इमामगंज से विधायक दीपा मांझी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘लगता है आपको किसी ने ठग दिया, ये जहाज उड़ाने वाला लाइसेंस नहीं है. ऊपर  से 2021 में ही एक्सपायर है.तेजप्रताप ने सोशल मीडिया ‘X’ पर ये पोस्ट शेयर किया.पायलट की यूनिफॉर्म में वायु सेना के जवानों के साथ तेजप्रताप. फोटो तेजप्रताप ने शेयर की है.फोटो में तेजप्रताप के लाइसेंस की वैलिडिटी 2021 है.तेजप्रताप के पोस्ट पर इमामगंज से विधायक और मंत्री संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी ने कहा-‘तेजप्रताप भैया, आप जो हवा बना रहे हैं वो सब तो ठीक है, लेकिन जिस लाइसेंस पर आप जहाज उड़ाने की बात कह रहे हैं वो तो 2021 तक ही वैलिड है. पहले उसे तो रिन्युअल करवा लीजिए. उसके बाद देखा जाएगा.’वैसे एक बात कहें, लगता है कि फिर आपको कोई ठग दिया. जहाज उड़ाने के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे दिया. यह तो केवल ग्राउंड क्लियरेंस करवाता है, उड़ाता नहीं है भइया.’

तेजप्रताप के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और आलोचकों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई यूजर्स ने उनके देशभक्ति और जज्बे की सराहना की हैं तो कुछ ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया.देसी मोजिटो नामक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘तेजू भइया भविष्य में भारत अधिकृत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री.डॉक्टर उमाकांत राय ने लिखा कि ‘आप तो राफेल भी उड़ा सकते हैं! भारतीय सेना को आपने ही प्रशिक्षित किया है. आप लालू प्रसाद यादव के सबसे होनहार पुत्र हैं. बस लालू प्रसाद ने आपको जिम्मेदारी से मुक्त रखा है. पार्टी और परिवार दोनों की.हिमांशु पारीक ने लिखा कि लालू जी ने एक बेटा क्रिकेटर बना दिया, एक पायलट। कोई वैज्ञानिक, पेंटर, सिंगर, डॉक्टर बचा है क्या?

Share This Article