जज्बातों से भरी ‘मेट्रो इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक हफ्ते में कमाए 30 करोड़…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गई है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। अब तक इसकी कुल कमाई 30 करोड़ तक पहुंच गई है। लेकिन दमदार कास्ट के बाबजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं राजकुमार राव की फिल्म रिलीज हो गई है, जिससे कमाई और गिरने की उम्मीद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टारकास्ट है। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलना हैरान करने वाला है। वहीं इस मूवी को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, उसके बाद दर्शक सिनेमाघरों में देखने नहीं जा रहे हैं। मेट्रो इन दिनों’ को किसी बॉलीवुड की नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ लगातार ‘मेट्रो इन दिनों’ पर भारी पड़ रही है। वहीं ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ जहां सात दिनों में 53.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। तो ‘मेट्रो इन दिनों’ 30 करोड़ के आंकड़े को छू पाई है।

मेट्रो इन दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको दिखाते हैं:-
Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 6: 2.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 7: 2.19 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 8: 0.01 करोड़

Share This Article