पत्थरों से ताल, सुरों से कमाल… ‘राजू कलाकार’ ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दिल पे चलाई छुरियां..गाना हर किसी के मुंह से सुनने को मिल रहा है। आजकल इंस्टाग्राम या यूट्यूब के हर दूसरी रिल्स पर टाइल्स के टूकडों से बजाई धुन सुनने को मिल रहा है। इस गाने को नए अंदाज में प्रस्तुत करने वाले और नए धुन से बजाने वाले का नाम राजू कलाकार है। जिनका असली नाम राजू भट्ट है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कलाकार को मंच की जरूरत नहीं पड़ती। बस फोन से एक वीडियो शूट करके अपलोड करो,लोग देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बना देते हैं। हाल ही में सोनू निगम का पुराना गाना दिल पे चलाई छुरियां खूब ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के असली हीरो राजू कलाकार है,जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है। राजू के नया वीडियो को टी-सीरीज ने रिलीज किया है, जिसमें राजू कलाकार के साथ अंजलि अरोड़ा भी नजर आ रही है। इस वीडियो को 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस ट्रेंड को फोलो कर रहे हैं।

बता दे राजू राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से गुजरात के बड़ौदा में रह रहे हैं। वो हॉर्स राइडिंग का काम करते थे। राजू की जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब वो अपनी पत्नी को वापस लाने अपने ससुराल सूरत गए। लेकिन पत्नी ने उनके साथ आने से मना कर दिया। इससे वे पूरी तरह टूट गए। उसके बाद राजू के पुराने दोस्त राजन काली ने हिम्मत दी और उनसे कोई दर्द भरा गाना सुनाने को कहा ताकि दिल का बोझ हल्का हो जाए। और फिर क्या सुनाते ही वीडियो अपलोड हो गया। उसके राजू कलाकार की जिदंगी पूरी तरह से बदल गई।

Share This Article