भारत-पाक मैच पर सस्पेंस खत्म, अब एशिया कप में दिखेगा महामुकाबला…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारतीय क्रिकेट फैस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। हाईवोल्टेज भारत-पाक मैच के लिए भारत सरकार से परमिशन मिल गई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज हो रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अटके भारत-पाकिस्तान मुकाबले को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान से भिड़ने पर सहमति दे दी है। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने आज, गुरूवार को न्यू स्पोर्ट्स पॉलिसी जारी की है। खेल मंत्रालय के अधिकारी ने लेटर शेयर करके जानकारी दी है।
4 पॉइंट्स में समझिए, नई खेल नीति में क्या है:-
1) इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स (चाहे भारत में हों या विदेश में) में भारत इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों और अपने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।
2) भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तानी टीमें और खिलाड़ी खेलेंगे। यह ठीक वैसा ही है, जैसे भारत में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट्स में पाकिस्तान, खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।
3) भारत को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों, अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों की वीजा प्रोसेस आसान की जाएगी।
4) इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों को उनकी कार्यावधि की अवधि (अधिकतम 5 साल तक) के लिए प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा भी दिया जाएगा, ताकि वे देश में आसानी से आ-जा सकें।

हालांकि, 2 दिन पहले 19 अगस्त को BCCI ने एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। इसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई थी। वहीं, शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया था। वैसे एशिया कप का हाईवोल्टेज (भारत-पाक) मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा।

Share This Article